Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राज्यपाल ने शिव-शक्ति से सबके कल्याण और मंगल की कामना की

राज्यपाल ने महाशिवरात्रि पर पूजा-अर्चना की

जयपुर, (8 मार्च 2024)। राज्यपाल कलराज मिश्र और राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर राजभवन स्थित राज राजेश्वर शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

राज्यपाल मिश्र ने भगवान शिव की पूजा पश्चात उनकी आरती करते हुए सभी के लिए कल्याण और मंगल की कामना की। उन्होंने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर परमपिता परमेश्वर और जगजननी से प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.