Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जयपुर में एडीबी द्वारा एनवायरमेंटल एण्ड सोशल फ्रेमवर्क पर ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित

जयपुर, (15 अप्रैल 2026)। एडीबी समर्थित परियोजनाओं से जुड़े निष्पादन एवं क्रियान्वयन एजेंसियों को पर्यावरण एवं सामाजिक मानकों की आधारभूत समझ प्रदान करने के उद्देश्य से एडीबी के एनवायरमेंटल एण्ड सोशल फ्रेमवर्क (ईएसएफ) पर दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला का बुधवार को जयपुर में शुभारम्भ हुआ।

 एडीबी के इंडिया रेजिडेंट मिशन की कंट्री डायरेक्टर मियो ओका ने वर्चुअल माध्यम से की नोट स्पीच दिया। प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया ने राज्य में सतत् एवं जवाबदेही परियोजना क्रियान्वयन के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला में स्थानीय निकाय , वन और पीएचईडी विभाग, जेएमआरसी व डीएमआरसी के अधिकारी एवं परियोजना से जुड़े हितधारक भाग ले रहे हैं, जिसका उद्देश्य आधारभूत परियोजनाओं के क्रियान्वयन की क्षमता को सुदृढ़ करना है।

वैभव गालरिया ने कहा कि एडीबी अपने निरंतर वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से राजस्थान में शहरी अवसंरचना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एडीबी कंट्री डायरेक्टर और राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव के मध्य जयपुर मेट्रो परियोजना को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए एडीबी द्वारा 6,000 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण सहायता प्रदान की जा रही है । राज्य सरकार का एडीबी के साथ शहरी विकास क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का दीर्घकालिक सहयोग रहा है । आरयूआईडीपी ने अपने पंचम चरण की परियोजनाएं प्रारंभ कर दी हैं, जो राज्य के शहरों में शहरी अवसंरचना एवं सर्विस डिलीवरी को और सुदृढ़ करेंगी।

कार्यशाला में एडीबी के सेफगार्ड्स कार्यालय, आईएनआरएम से कार्लीतो रुफो जूनियर एवं शाश्वती द्वारा सत्र लिए जा रहे हैं, जिनमें पर्यावरण एवं सामाजिक जोखिम मूल्यांकन, हितधारक सहभागिता तथा परियोजना डिजाइन एवं क्रियान्वयन में सेफगार्ड्स के समावेशन पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इस कार्यशाला में 50 से अधिक प्रतिभागियों को दस पर्यावरण एवं सामाजिक मानकों (ईएसएस) के बारे में जानकारी दी गई, जिसे केस स्टडी और व्यवहारिक कार्यान्वयन पर चर्चा के माध्यम से समझाया गया।

एनवायरमेंटल एण्ड सोशल फ्रेमवर्क का उद्देश्य लोगों और पर्यावरण को प्रतिकूल प्रभावों से सुरक्षित रखना, सतत विकास सुनिश्चित करना तथा परियोजना की तैयारी और क्रियान्वयन के दौरान जोखिमों का प्रभावी प्रबंधन करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.