Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सांझी छत सैनिक बालिका छात्रावास के लिए में वीरांगनाओं व छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

झुंझुनूं, (18 अप्रैल 2026)। सांझी छत सैनिक बालिका छात्रावास एवं पुनर्वास केन्द्र, मंडावा रोड झुंझुनूं में युद्ध विधवाओं (वीरांगनाओं) एवं सैनिक परिवारों की छात्राओं के लिए आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान में यहां 12 युद्ध विधवाओं के लिए बनाए गए आवासीय फ्लैट्स में से 10 आवंटित हो चुके हैं, जबकि 2 फ्लैट अभी रिक्त हैं।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल पूनिया ने बताया कि इन रिक्त फ्लैट्स के लिए विभिन्न युद्धों एवं ऑपरेशनों में शहीद सैनिकों की आश्रित वीरांगनाएं, जो स्वयं अध्ययन या प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं अथवा अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से अस्थायी आवास सुविधा लेना चाहती हैं, वे आवेदन कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि छात्रावास में शहीद, भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों की स्कूल अथवा कॉलेज में अध्ययनरत पुत्रियों के लिए भी 64 सीटों की आवासीय सुविधा उपलब्ध है। यहां मात्र 700 रुपये प्रतिमाह शुल्क पर डॉरमेट्री में प्रत्येक छात्रा को अलग-अलग बेड, कुर्सी, टेबल एवं आलमारी की सुविधा प्रदान की जाती है। प्रवेश के समय 2000 रुपये की अमानत राशि जमा करानी होगी, जो अध्ययन समाप्ति पर वापस कर दी जाएगी।

इच्छुक पात्र आवेदक सांझी छत सैनिक बालिका छात्रावास में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.