Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर,(21 जनवरी 2024)। जयपुर के होटल अमर पैलेस मे दी एंपलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के वर्ष 2024 और 25 के चुनाव संपन्न हुए । जिसमे सर्वसहमति से नरेंद्र जैन को अध्यक्ष और राजू मंगोड़ी वाले को उपाध्यक्ष चुना गया। जिनका एंप्लॉयर्स एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। समारोह में राजस्थान सरकार के सहकारिता और नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक मुख्य अतिथि थे। मंत्री गौतम दक ने चुने हुए सभी प्रतिनिधियों को शपथ दिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यकारिणी निर्वाचित हुए सभी प्रितिनिधियो का कार्यकाल 2 साल का है। इस अवसर पर राजू मंगोड़ी वाला को सभी सदस्यों ने बधाई देते हुए स्वागत किया।