Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सीकर (17 जून 2024)। शिक्षा एवं पंचायतीराज विभाग मंत्री मदन दिलावर कल 18 जून को सीकर व फतेहपुर आएंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर रणजीत सिंह ने बताया कि शिक्षा (विद्यालयी,संस्कृत) एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर 18 जून को प्रात:8 बजे जयपुर से प्रस्थान कर प्रात: 10 बजे सीकर पहुंचेंगे तथा सीकर में आक्सीजन पार्क का अवलोकन करेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री दिलावर सीकर से प्रात: 10.15 बजे प्रस्थान कर प्रात:10.30 बजे फतेहपुर बुध गिरी मढ़ी पहुंचेंगे तथा पर्यावरण एवं गौरक्षा संरक्षणार्थ समारोह में भाग लेंगे। शिक्षा मंत्री दिलावर दोपहर 1.15 बजे राउमावि नयाबास फतेहपुर में पी.ए.बी 2023—24 योजनान्तर्गत नये भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद अपराह्न 3 बजे जैन भवन सीकर में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे तथा सीकर से सायं 5 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।