Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सीकर (26 जुलाई 2024)। शिक्षा एवं पंचायतीराज विभाग मंत्री मदन दिलावर 28 जुलाई रविवार को पलसाना एवं सीकर आएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर रणजीत सिंह ने बताया कि शिक्षा मंत्री दिलावर 27 जुलाई को रात्रि:11.45 बजे कोटा से प्रस्थान कर 28 जुलाई रविवार को प्रात: 6.50 बजे सर्किट हाउस सीकर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रविवार को सीकर सर्किट हाउस से प्रात: 8 बजे प्रस्थान कर प्रात: 9 बजे पलसाना पहुंचेंगे तथा सीएचसी पलसाना में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। शिक्षा मंत्री दिलावर पलसाना से प्रात: 10 बजे प्रस्थान कर प्रात:11 बजे शाकम्भरी रोड़ उदयपुरवाटी में स्वर्गीय लक्ष्मणसिंह की पुणय स्मृति में बाला साहब देवरस समरसता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। शिक्षा मंत्री दिलावर उदयपुरवाटी से दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे सीकर पहुंचेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सीकर से सायं 4 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।