Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
लक्ष्मणगढ़ (4 जुलाई 2024)। गत दिनों जयपुर में आयोजित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अधिवेशन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने महिला अध्यक्ष विनीता खेतावत की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग के अनुमोदन तथा कमलेश गर्ग एवं आरती गुप्ता की अनुशंसा पर लक्ष्मणगढ़ की प्रतिभा, मातृशक्ति की मिशाल डॉ. सुधा पोद्दार जाजोदिया को उनके द्वारा गत तीन वर्षों के सराहनीय कार्यों के आधार पर लगातार दूसरी बार महिला प्रदेश महामंत्री के महत्त्वपूर्ण पद पर मनोनित किया है।
उल्लेखनीय है कि डॉ सुधा गत पंद्रह वर्षों से अग्रवाल समाज में सक्रिय रहते हुए स्थानीय,ज़िले एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदों की ज़िम्मेदारी का निर्वहन कर चुकी है। राजकीय महाविद्यालय में सहायक आचार्य के पद पर पदासीन डॉ. सुधा ने कहा कि वे अग्र कुल प्रवर्तक अग्रसेन जी के सिद्धांतों को समाज में प्रसारित करते हुए महिला जागृति व उत्थान हेतु प्रयासरत रहेंगी। डॉ. सुधा की इस नियुक्ति पर समाज के प्रबुद्ध जनों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।