Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जिला शिक्षा अधिकारी तेतरवाल का नेशनल अवार्ड के लिए चयन।

झुंझुनूं,( 8 मई 2026)। जिला शिक्षा अधिकारी व प्रधानाचार्य डाइट प्रतापगढ कमलेश कुमार तेतरवाल को 12 मई 2026 को मुंबई में नरोत्तम शेखसरिया फाउंडेशन के द्वारा टोबैको फ्री इंडिया अवार्ड 2025 दिया जाएगा। इस वर्ष पूरे देश से छः व्यक्तियों व चार संस्थाओं को उनके तम्बाकू मुक्त भारत अभियान में योगदान के लिए ये पुरस्कार दिए जा रहें है जिनमे राजस्थान से तेतरवाल एक मात्र चयनित व्यक्ति/संस्था हैं

तेतरवाल द्वारा लगभग 20 वर्षों से धूम्रपान व तम्बाकू जनित उत्पादों के उपयोग के विरुद्घ किये जा रहे जनजागरूकता कार्यों के लिए व विशेष रूप से झुन्झुनू,चूरू,सीकर,प्रतापगढ जिलों सहित प्रदेश में शिक्षण संस्थानों को तम्बाकू जनित उत्पादों से मुक्त व धूम्रपान निषेध क्षेत्र बनाने में उल्लेखनीय कार्यों के लिए इस पुरस्कार हेतु चयन किया गया है

इनको 12 मई को यशवंतराव चौहान सेंटर मुंबई में आयोजित समारोह में 25000 रुपये का चैक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

तेतरवाल ने झुंझुनू, चूरू व प्रतापगढ़ जिले में जिन जिला कलेक्टर व शिक्षा निदेशक के सानिध्य में ये काम किया उनमें आइएएस आरुषि मलिक, आइएएस रवि जैन ,आइएएस सिद्धार्थ सिहाग,आइएएस नथमल डिडेल,सेवानिवृत आइएएस दिनेश यादव, सेवानिवृत आइएएस प्रदीप बोर्ड, सेवानिवृत आइएएस एसएस सोहता,पूर्व कलेक्टर प्रतापगढ़ अंजलि राजोरिया, कलेक्टर प्रतापगढ़ शुभम चौधरी,संयुक्त निदेशक व स्टेट नोडल ऑफिसर नेशनल टोबेको कंट्रोल सेल एस एन धौलपुरिया ,एसआरकेपीस के अध्यक्ष राजन चौधरी ने तेतरवाल के चयन पर उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनायें व्यक्त की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.