Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

आज लायंस क्लब द्वारा मधुमेह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

झुंझुनू,(04 अगस्त 2024)। लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में रविवार को स्वर्गीय सुलोचना देवी धर्मपत्नी लायन रामचंद्र जी मोदी की पुण्य स्मृति में उनके सुपत्रों के आर्थिक सौजन्य से मधुमेह चिकित्सा शिविर का आयोजन पंसारी लायन अस्पताल बगड़ रोड झुंझुनू पर प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया गया जिसमें 75 रोगियों का पंजीकरण कर उन्हें एक माह की दवा निशुल्क प्रदान की गई एवं बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 20 रोगियों का पंजीकरण कर डॉक्टर एन एस नरूका द्वारा लिखी गई दवाई रोगियों को सात दिवस की क्लब मेडिसिन बैंक से निशुल्क प्रदान की गई ।

इस अवसर पर जौन चैयरमेन एमजेएफ लॉयन अमरनाथ जांगिड़, क्लब अध्यक्ष लायन डॉ बबीता कुमावत, क्लब सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष किशन लाल जांगिड़, शकुंतला पुरोहित, शिवकुमार जांगिड़, संयोजक लायन सुरेश कुमार मोदी, डॉक्टर लायन एनएस नरूका सहित अन्यजन उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.