Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बडागांव धरने में आन्दोलन तेज़ करने का फैसला

बडागांव (06 मार्च 2024)। यमुना जल हमारा हक़ के लिए झुन्झुनू में सिचाई का पानी देने के लिए चल रहे आन्दोलन के अन्तर्गत स्टेट हाईवे 37 कालेज स्टेण्ड बडागांव में गुगन राम चौधरी की अध्यक्षता में अनिश्चतकालिन धरना 23 वे दिन भी जारी रहा। पूर्व अध्यापक पर्भातीलाल सिरोवा ने क्षेत्र की जनता से अपिल की कल से आन्दोलन तेज करना पडेगा। कल ज्यादा से ज्यादा सन्ख्या में धरना स्थल पर पहुँचने की अपील की। प्यारे लाल झाझडिया ने कहा कि जिले भर में चल रहे समस्त धरनों का समन्वय बनाकर जिला मुख्यालय पर बड़ा पर्दर्शन करना पडेगा। सुभाष महला नाटास ने कहा कि किसान आन्दोलन के दिल्ली कुच में धरना स्थल से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुचेंगे। बान्सुरी वादक भागुराम कायथ ने बान्सुरी पर किसानों की हालत पर बयां किया। धरने में देव सेना अध्यक्ष सुमेर धाबाई, चौधरी महताब सिंह, श्याम सिंह मील, सुनिल मिल, रघुवीर चौधरी, मूलचन्द कुमावत, रामजीलाल कुमावत, पूर्व पन्चायत समिति सदस्य बनवारीलाल, पूर्व अध्यापक धर्मपाल खेदड, सुमेर सिंह झाझडिया, मातादिन शर्मा, अनिल राव, मोहर सिंह झाझडिया, धर्मपाल गुर्जर, लीलाधर चौहान सहित काफी लोग थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.