Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

शहीद राजमल मीणा चिकित्सालय, बारां में क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण 30 अगस्त तक होगा पूर्ण : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

जयपुर, (26 फरवरी 2026)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि बारां के शहीद राजमल मीणा चिकित्सालय में क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य 30 अगस्त, 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। यहां 50 बेड क्षमता की यूनिट का कार्य 13 दिसंबर, 2024 को शुरू किया गया था।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री खींवसर प्रश्नकाल में सदस्य राधेश्याम बैरवा के पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि नियत समय पर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने पर कंपनी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

इससे पहले खींवसर ने सदस्य राधेश्याम बैरवा द्वारा पूछे गए मूल प्रश्न का लिखित जवाब देते हुए बताया कि यूनिट का निर्माण प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत कार्यकारी एजेंसी आरएसआरडीसी द्वारा 16.63 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण कराया जा रहा है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यूनिट के निर्माण से रोगियों को मॉडर्न आईसीयू ओटी, मॉडर्न आईसीयू बैड, लेबर रूम, हाई डिपेंडेंसी यूनिट, लेबर, डिलीवरी एवं रिकवरी रूम, डायलिसिस, इमरजेंसी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई, रेड वार्ड, ग्रीन वार्ड, आईसोलेशन वार्ड, पॉइंट ऑफ केयर लेब आदि सुविधाएं उपलब्ध होंगी। खींवसर ने बताया कि यूनिट निर्माण के बाद प्रावधानुसार प्रशिक्षित स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.