Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
शेखावाटी विश्वविधालय में गोल्ड मैडल प्राप्त कर एक बार फिर रचा किर्तिमान
महाविधालय को दिलाया महिला शिक्षा में उच्च स्तर का सम्मान |
झुंझुनू (26 फरवरी 2026)।महर्षि दयानन्द बालिका विज्ञान स्नातकोत्तर महाविधालय, झुंझुनू में विश्वविधालय गोल्ड मैडल छात्राओं का सम्मान समारोह मनाया गया एवं गोल्ड मैडल छात्राओं को सम्मानित किया गया | छात्रा कोमल पुत्री श्री सुमेर सिंह एम.एससी फाइनल गणित में 84.70% अंक प्राप्त कर विश्वविधालय में गोल्ड मैडल प्राप्त किया तथा छात्रा मनीषा पुत्री अजित सिंह ने बी.एससी. जीव विज्ञान विषय में 90.22% अंक प्राप्त कर विश्वविधालय में गोल्ड मैडल प्राप्त किया है इस अवसर महाविधालय प्राचार्य ने बताया कि दिनांक 25 फरवरी को जारी विश्वविधालय गोल्ड मैडल सूचि में हर वर्ष की भाती इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में महाविधालय की दो छात्राओं ने विश्वविधालय में गोल्ड मैडल प्राप्त कर महाविधालय को शेखावाटी में एक अलग पहचान दी तथा शेखावाटी में महाविधालय का नाम अग्रणीय अक्षरों में लहराया | गोल्ड मैडल प्राप्त करने पर संस्था सचिव डॉ. हनुमान प्रसाद, महाविधालय प्राचार्य डॉ. रामस्वरूप जाखड, संस्था के कार्यकारिणी सदस्यगण, एवं महाविधालय के समस्त स्टाफ ने छात्राओं को बधाई दी और छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की |