Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

नगर परिषद का पौधारोपण अभियान – सरस डेयरी परिसर के पास लगाए 3000 पौधे

झुंझुनूं (11 जुलाई 2024)। नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत शहर की मंडावा रोड पर स्थित सरस डेयरी परिसर के पास पौधारोपण किया गया। आयुक्त अनिता खीचड़ की अगुवाई में नगर परिषद के अधिकारियों, पूर्व अधिकारियों, कर्मचारियों, शहरी रोजगार गारंटी योजना के श्रमिकों आदि ने एक साथ 3000 पौधे लगाए। वहीं उनकी सार संभाल का संकल्प लिया। इस मौके पर आयुक्त अनिता खीचड़ ने बताया कि इस बार झुंझुनूं शहर में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया गया है। जिसके तहत छह सघन वन क्षेत्र स्थापित करना भी तय किया गया है। इनमें से एक एसटीपी प्लांट बगड़ रोड पर प्लांटेशन का काम पूरा हो गया है। दो दिनों में सरस डेयरी परिसर के पास भी पौधारोपण काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद शेष चार जगहों पर पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से आधे दिन बाद शहर का दौरा कर जगह-जगह पौधारोपण करवा रहे है। वहीं शहरवासियों को भी अपने घरों के बाहर कम से कम दो पौधे लगाने के लिए प्रेरित कर रहे है। इस मौके पर एक्सईएन वेदपाल गोदारा, एईएन लोकेश दूलड़, रोहित जांगिड़, जेईएन रश्मि, राजेश, अजय, अग्निशमन अधिकारी लोकेश गोठवाल, सहायक अग्निशमन अधिकारी बुलकेश भांबू, आरई पूनम तंवर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.