Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति- जल संरक्षण उपकर निधि से 634.18 करोड़ की राशि सम्बन्धित विभागों को होगी आवंटित
जयपुर, । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जल संरक्षण उपकर निधि से 634.18 करोड़ की राशि सम्बन्धित विभागों को आवंटित किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि जल संरक्षण सम्बन्धी कार्यों पर व्यय की जाएगी।
गहलोत की इस स्वीकृति से जल संसाधन विभाग को 521.38 करोड़ एवं जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग को 112.80 करोड़ की राशि आवंटित की जाएगी। यह राशि बजट घोषणाओं से सम्बन्धित कार्यों हेतु आवंटित की गई है