Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने किया उचित मूल्य दुकान एवं जन पोषण केंद्र का निरीक्षण
जयपुर, (23 सितंबर 2024)। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार ने सोमवार को जयपुर ग्रामीण की झोटवाड़ा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत भम्भोरी में उचित मूल्य दुकान एवं जनपोषण केंद्र का निरीक्षण किया।
कुमार ने पोस मशीन से तुलन यंत्र के संयोजन तथा आइरिश मशीन के सम्बन्ध में जानकारी ली। साथ ही मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं से राशन वितरण के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की गयी। कुमार ने समस्त जिला रसद अधिकारियों, प्रवर्तन अधिकारियों एवं प्रवर्तन निरीक्षकों को आगामी तीन दिवस में अपने सम्बन्धित क्षेत्र में उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर रिपोर्ट करने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान जिला रसद अधिकारी जयपुर ग्रामीण त्रिलोक चन्द मीना, प्रवर्तन अधिकारी कल्याण सहाय करोल, प्रवर्तन अधिकारी निशांत पंचोली, प्रवर्तन निरीक्षक सरोज विश्नोई भी उपस्थित रहे।