Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (5 नवंबर 2024)। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 27-झुन्झुनू में होने वाले विधानसभा उपचुनाव, 2024 के सफल एवं सुचारू रूप से संचालन, उप चुनाव से संबंधित तैयारियों की गतिविधियों के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन की अध्यक्षता में बुधवार को सुबह 11:15 कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी रामावतार मीणा ने बताया कि बैठक में निर्वाचन से संबंधित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।