Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सीकर (26 सितम्बर 2025)। राजस्थान अभियान 2.0 सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश के हर बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान 90 दिनों तक चलेगा और 5 दिसम्बर तक राज्य के सभी राजकीय विद्यालयों में संचालित होगा। इसका प्रमुख लक्ष्य कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों में धारा प्रवाह पठन-पाठन की क्षमता विकसित करना है। भाषा और गणित की समझ को सरल व रोचक गतिविधियों के माध्यम से मजबूत किया जा रहा है ताकि बच्चों की नींव को पुख्ता बनाकर उन्हें आगे की पढ़ाई में आत्मविश्वास मिल सके।
अभिभावक भी बने सहभागी:
अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को भी जोड़ा गया है। इसके लिए मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया है ताकि अभिभावक बच्चों की प्रगति को स्वयं देख सके और सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा बनें।
नवाचार की दिशा में बड़ा कदम: इस अभियान को शिक्षा विभाग ने एक नवाचार के रूप में तैयार किया है। शिक्षकों को प्रशिक्षित कर विद्यार्थियों की कमजोरियों की पहचान की जा रही है और उन्हें व्यक्तिगत सहयोग देकर सुधार लाने की कोशिश की जा रही है। पिछले वर्ष संचालित प्रखर राजस्थान अभियान के सकारात्मक नतीजों को देखते हुए, इस बार एआई आधारित ओरल रीडिंग फ्लुएंसी आकलन भी लागू किया गया है। शिक्षा विभाग का मानना है कि यदि बच्चों का पठन-पाठन मजबूत होगा तो वे आगे की कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
अभियान के विशेष पहलू – रोजाना तय समय पर अतिरिक्त गतिविधियां,
छोटे-छोटे लक्ष्य देकर बच्चों को प्रोत्साहित करना, प्रगति का नियमित मूल्यांकन, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सतत मॉनिटरिंग,अभियान के अंतर्गत किए जा रहे प्रयास, रेमेडियल एवं रीडिंग कालांश में 12 सप्ताह का पठन-लेखन कौशल आधारित सघन शिक्षण कार्य, बच्चों को कहानियों, कविताओं और स्थानीय साहित्य से जोड़ना, पुस्तकालय की कहानियों, कार्य पुस्तिकाओं, पाठ्यपुस्तकों और एबीएल किट का अधिक उपयोग, घर और स्कूल दोनों जगह बच्चों के लिए सकारात्मक पठन माहौल तैयार करना।