Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सीकर (26 सितम्बर 2025)। जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने बताया कि जिले के उपखण्ड क्षेत्रों की विभिन्न 20 ग्राम पंचायतों में 27 सितम्बर को ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे, जिसमें 16 विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर रहकर आमजन की समस्याओं का समाधान करेंगे। जिला कलेक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण सेवा शिविर को गंभीरतापूर्वक लेकर अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाये।
शनिवार को इन गांवों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर:
सीकर उपखण्ड क्षेत्र की धोद उपखण्ड की नागवा, मुंडवाड़ा, जाना, चिड़ासरा, खंडेला उपखण्ड की पनिहारवास, केरपुरा, फतेहपुर उपखण्ड की गोडिया बड़ा, ठेडी, श्रीमाधोपुर उपखण्ड की महरोली, भारनी, पीथलपुर, जुगलपुरा, नीमकाथाना उपखण्ड की महावा, खादरा, मोठूका, दलपतपुरा, नेछवा उपखण्ड की सुठोठ, घाणा, लक्ष्मणगढ़ उपखण्ड की डुडवा, रहनावा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जायेंगे।