Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप का शुभारम्भ आज

चैम्पियनशिप के लीग मैचों का रोमांच आज से शुरू, देश-विदेश की सभी 93 टीमें झुंझुनूं एकेडमी विज्डम सिटी पहुँची

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की राष्ट्रीय बैडमिंटन चैम्पियनशिप का शुभारम्भ 9 दिसम्बर को प्रातः 10ः15 बजे झुंझुनूं एकेडमी विज्डम सिटी प्रांगण में होगा। गत वर्ष कि भांति इस वर्ष भी इस चैम्पियनशिप की मेजबानी झुंझुनूं एकेडमी को मिली है जिसमें भाग लेने के लिए सम्पूर्ण भारत के साथ-साथ सीबीएसई जोन के एशिया से जापान,थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया सिंगापुर, नाइजीरिया, घाना, लाइबेरिया, इथोपिया, केन्या, तंजानिया, यूगांडा, बेनिन, लीबिया, गल्फ जोन से बहरीन, कुवैत, ओमान, सऊदी अरब, यूएई के अलावा नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार के 1000 से ज्यादा खिलाड़ी एवं उनके कोचेज, मैच रेफरी एवं निर्णायकगण पहुँच चुके हैं।
सीबीएसई की इस बैडमिंटन चैम्पियनशिप में विभिन्न आयु वर्ग जिसमें 14, 17 एवं 19 छात्र/छात्रा शामिल है जिनके शानदार मैच आने वाले 5 दिनों में निर्बाध रूप से देखने को मिलेंगे।
शुक्रवार शाम को मैनेजर मीट का अयोजन किया गया जिसमें सभी खिलाड़ियों, टीम मैनेजर, मैच रेफरी एवं निर्णायकगणों ने चैम्पियनशिप के नियमों के बारे में बताया साथ ही बताया की प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के बाद पहले व दूसरे दिन लीग मैच खेले जाऐंगे। लीग मैचों के मुकाबले के लिए शुक्रवार को ड्रॉ निकाले गये। तीसरे दिन से प्रतियोगिता के नॉकआउट मुकाबले प्रारम्भ होंगे।
स्कूल प्राचार्य डॉ. रविशंकर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप का भव्य उद्घाटन समारोह अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा, झुंझुनूं उपखण्ड अधिकारी कविता गोदारा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुभाष ढ़ाका, राजकीय बीडीके अस्पताल के पीएमओ कमलेश झाझड़िया के आतिथ्य में आयोजित होगा।

डॉ. रविशंकर शर्मा
प्राचार्य झुंझुनूं एकेडमी

Leave A Reply

Your email address will not be published.