Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू,(07 मार्च 2024)। झुन्झुनू जिले के लिए यमुना जल से सिचाई के लिए बनी 1994 की डी पी आर स्वीकृति के लिए चल रहे आन्दोलन में स्टेट हाईवे 37 कालेज स्टेण्ड हान्सलसर में 24 वे दिन भी पूर्व पन्चायत समिति सदस्य रोहिताश्व झाझडिया की अध्यक्षता में लगा धरने में यमुना जल समझोता 1994 को मुर्त रुप देने के लिए मोहर सिंह झाझडिया ने कहा कि नई डी पी आर उन्ट के मुहं में जीरा है, यह चुनावी लोलीपोप है, झुन्झुनू की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी। ईन्द्राज झाझडिया ने किसानों के दिल्ली कूच में शामिल होने की अपील की, श्याम सिंह मील ने कहा कि कालेज स्टेण्ड पर धरने में आसपास के सभी गाँवों के लोगों को सम्मिलित करेंगे। धरने पर चौधरी महताब सिंह, रोहिताश्व, प्यारे लाल झाझडिया, ईन्द्राज सिंह झाझडिया, रघुवीर चौधरी, गुगन राम ब्यामल, सुभाष चंद्र महला नाटास, देव सेना के सुमेर धाबाई,पूर्व प्रधानाचार्य सुन्दरलाल पवार, पूर्व अध्यापक पर्भातीलाल सिरोवा, धर्मपाल गुर्जर, पुर्व कैप्टन लीलाधर चौहान, रति राम नाटास, जगदीश प्रसाद सहित काफी सन्ख्या में लोग थे।