Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू, (10 जनवरी 2024)। रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान एंव राष्टीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक एंव ग्राम वाटर शेड समिति, मालूपुरा के संयुक्त तत्वाधान में संचालित नाॅन वाटरशैड प्रोजेक्ट, समन्वित कृषि प्रणाली अन्तगर्त मालुपुरा के प्रगतिशील किसानों को फसलों को पाले के प्रकोप से बचाने के लिए और अच्छी बढवार हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण एंव आदान वितरण कायर्क्रम आयोजित किया गया इसके तहत किसानों को सल्फर युक्त जैविक फंफूदनाशक दवा का वितरण किया गया।
कायर्क्रम संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेन्द्र पालीवाल, कृषि एंव वानिकी समन्वयक शुबेन्द्र भट्ट के सानिध्य में किया गया जिसमें भट्ट द्वारा दवा के लाभ, प्रयोग विधि इत्यादि के बारे में सभी को विस्तार से बताया गया और सभी को कहा कि इसका उपयोग 10 से 15 दिन के अन्तराल पर छिड़काव कर करे। इसके साथ ही तिलहनी एंव दलहनी फसलों में सल्फर युक्त सूक्ष्म तत्व के महत्व को बताया।इसके साथ ही छिड़काव के बाद सिँचाई कैसे की जाए उसकी विधि के बारे में बताया गया।
संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेन्द्र पालीवाल किसानों को जैविक तरीके से वैज्ञानिक खेती करने के महत्व एंव संस्थान द्वारा जैविक खेती संबधी किये जाने वाले प्रयासों के बारे में बताया। जैविक खेती द्वारा मिलने वाले फायदों का जिक्र करते हुए ज्यादा से ज्यादा जैविक खेती से जुड़ाव हेतु प्रेरित किया।
कायर्क्रम में मालुपुरा गांव ग्राम वाटरशेड समिति के अध्यक्ष ताराचन्द, सचिव शेरसिह सहित 50 महिला एंव पुरूष कृषकों को दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के पयर्वेक्षक अजय बलवदा बलवान सिंह उपस्थित रहेे।