Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
चिड़ावा,(23 दिसंबर 2024)। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक, चिड़ावा की स्वयंसेवी संस्था रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान एवं ग्राम जल ग्रहण समिति मालुपुरा के संयुक्त तत्वाधान में आज किसान दिवस पर ग्राम मालुपुरा में वरिष्ठ किसानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, साथ ही खेती में स्थिरता लाने के उद्देश्य से एक दिवसीय उद्यानिकी एंव जैविक खेती संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।
सर्वप्रथम संस्थान के अधिकारियों द्वारा अन्नदाताओं के महत्व का वर्णन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के कृषि एंव वानिकी समन्वयक शुबेन्द्र भट्ट द्वारा किसानों को बागवानी वरदान के रूप में बोर्डोमिक्चर घोल किसान द्वारा बनवाकर पौधों की कटिंग के बाद पौधों पर लगवाकर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बगीचा लगाने से लेकर जैसे गड्डे की तैयारी, खाद, उरर्वक एवं गड्डे का आकार, उन्नत किस्म के पौधों की जानकारी, सिंचाई, बगीचों में आने वाले कीटों की पहचान, रोग एंव उनके रोकथाम हेतु जैविक तरीकों, समय पर ट्रेनिंग एवं प्रूनिंग इत्यादि संबंधी जानकारी विस्तार से प्रदान की। उन्होंने किसानों को निश्चित आमदनी हेतु बगीचे लगाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि प्रगतिशील किसान रविंद्र जी द्वारा प्रेरणास्रोत विचार व्यक्त किए गए। उन्होंने बताया कि कैसे शुरुवात में केवल 50 बागवानी पौधे लगाकर आज 1800 पौधे तक का सफर उनके द्वारा तय किया गया हैं। आमदनी के तौर पर एक मुश्त राशि हर वर्ष प्राप्त करने के बारे में बताकर ज़्यादा से ज्यादा बगीचे लगाने का आग्रह किया। भट्ट द्वारा कृषि विभाग की तरफ से चलाई जा रही वानिकी सवंर्धन एवं बागबानी कार्यक्रम की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पर कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी अजय बलबदा, शेरसिंह सोमरा, बनवारी, महताब, बारसीलाल, गुलझारी, धूकलराम, अमित, बिरसिंह, जयकरण, अनिल, रूपेश एवं पवन इत्यादि उपस्थित रहे।