Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जयपुर, (12 सितम्बर 2023)। कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के अंतर्गत राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी द्वारा मंगलवार को झालाना स्थित अकादमी संकुल परिसर में ब्रजभाषा रचनाकार सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ब्रजभाषा रचनाकार प्रतियोगिता 2023 के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में आलेख विधा में प्रथम स्थान पर डॉ.रामदास शर्मा, द्वितीय स्थान पर निर्मल कुमार सिंहल एवं तृतीय स्थान पर अश्विनी गोयल, समस्यापूर्ति विधा में प्रथम स्थान पर अभिषेक, द्वितीय स्थान पर कमल सिंह कमल एवं तृतीय स्थान पर कल्याण गुर्जर को पुरस्कृत किया गया। वहीं लघुकथा कहानी विधा में प्रथम स्थान पर जगदीश मोहन रावत, द्वितीय स्थान पर रघुराज सिंह कर्मयोगी एवं तृतीय स्थान पर गोपीनाथ, संस्मरण विधा में प्रथम स्थान पर राजाराम भादू, द्वितीय स्थान पर किशनवीर यादव एवं तृतीय स्थान पर अनन्या को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह लोकधुन पर आधारित लोकगीत विधा में प्रथम स्थान पर हरिशचन्द्र हरि, द्वितीय स्थान पर शिवराम शिव एवं तृतीय स्थान पर सर्वाेत्तम त्रिवेदी को पुरस्कृत किया गया।
उल्लेखनीय है कि ब्रजभाषा की पांच साहित्य विधाओं के अंतर्गत 15 विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी विधाओं में प्रथम विजेता को 11000 द्वितीय को 7100 और तृतीय स्थान प्राप्त विजेता को 3100 रूपये की राशि से पुरस्कृत किया गया।
समारोह में ब्रजभाषा की त्रैमासिक पत्रिका ’ब्रजशतदल’, प्रमिला गंगल का ब्रजभाषा बालकाव्य संग्रह ’बरजसखा’ एवं ब्रजभाषा साहित्यकार नरेंद्र निर्मल की परिचौ पोथी का विमोचन भी किया गया।
सम्मान समारोह राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गोपाल कृष्ण के सानिध्य में प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा ने शिरकत की। इस अवसर पर राज्य की विभिन्न अकादमियों के अध्यक्ष सहित ब्रजभाषा के प्रमुख कवि एवं साहित्यकार भी उपस्थित रहे।