Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू, (26 जुलाई 2023)। राजस्थान युवा महोत्सव के तहत पिलानी ब्लॉक का कार्यक्रम गुरूवार को पिलानी विधायक जे.पी. चंदेलिया के मुख्य आतिथ्य में एम के साबू महाविद्यालय पिलानी में किया जाएगा। कार्यक्रम के सदस्य सचिव एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि युवा महोत्सव का आयोजन सुबह 9 बजे से किया जाएगा, जिसमें 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं द्वारा लोक नृत्य, लोक गायन, शास्त्रीय संगीत, एकल गायन, शास्त्रीय वाद्य यंत्र, योगा, आशु भाषण, कविता लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रथम विजेताओं को जिला स्तर पर भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा एवं युवाओं को महोत्सव के माध्यम से अपनी कला को जिला,राज्य स्तर पर दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम के सहायक प्रभारी अधिकारी मनीष चाहर ने बताया कि युवा महोत्सव में पिलानी ब्लॉक के युवाओं द्वारा भाग लिया जाएगा। प्रातः 7 बजे से पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।