Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी ने गौशाला झुन्झनू में गिर गायों की की पूजा और खिलाया गुड

गौशाला प्रबंधन ने भाजपा जिला अध्यक्ष और महेश जीनगर का किया अभिनंदन

झुंझुनू,(03 जून 2024)। भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी द्वारा गौशाला प्रबंधन द्वारा हाल ही में गुजरात से लाई गई गिर गायों की पूजा की और उन्हें अपने हाथों से गुड खिलाकर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की, तथा भाजपा को 400 सीटों का बहुमत मिले ऐसी गौ माता से कामना भी की।
इस अवसर पर गौशाला प्रबंधन द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी और भाजपा के नेता महेश जीनगर का दुपट्टा ओढाकर तथा गौ माता की प्रतिमा देकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने गौशाला प्रबंधन को आश्वस्त किया कि भाजपा सरकार गौ माता की सेवा में जितना कदम उठा सकती है उतना कदम उठाएगी और गो माता की सेवा में हमेशा तत्पर रहेगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ महेश जीनगर, भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी भाजपा नेता प्रमोद खंडेलिया भाजपा की कर्मठ कार्यकर्ता, शिवचरण पुरोहित भाजपा पार्षद विजय सैनी, सुरेंद्र शर्मा विनोद जांगिड़ श्रवण सैनी, राजेश सैनी सहित भाजपा के अनेक, कार्यकर्ता शामिल थे सभी कार्यकर्ताओं ने गौशाला में भाजपा को पूर्ण मिले,नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री, बने और प्रधानमंत्री का 400 पार का नारा सफल हो, ऐसी मंगल कामनाएं की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.