Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बादूसर का लाडला बना जूनियर अकाउंटेंट

सिंगोदिया लाइब्रेरी में अध्ययनरत अधिकांश विद्यार्थियों ने लहराया अपनी सफलता का परचम

लक्ष्मणगढ़ (28 जून 2024)। यहां तोदी कालेज के सामने स्थित सिंगोदिया लाइब्रेरी में अध्ययनरत अधिकांश विधार्थियों ने प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में अब तक अपनी सफलता का परचम लहराया है।
लाइब्रेरी के संचालक ‘इंजीनियर रतन सिंगोदिया’ ने बताया कि हाल में राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित जूनियर अकाउंटेंट परीक्षा में निकटवर्ती बादूसर गांव के अमित ताखर पुत्र ताराचंद ताखर ने सफलता हासिल की है तथा जूनियर अकाउंटेंट बने हैं। ताखर की शानदार सफलता पर जहां गांववासियों, शुभचिंतकों व महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास निर्माण समिति के वित्तीय सलाहकार झाबरमल सिंगोदिया ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है। जबकि सिंगोदिया लाइब्रेरी के संचालक रतन सिंगोदिया ने जूनियर अकाउंटेंट बने ताखर के उज्जवल भविष्य की कामना की है। ताखर ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार जनों, गुरूजनों व सिंगोदिया लाइब्रेरी को दिया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.