Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

गणतन्त्र दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की शुभकामनाएं

जयपुर, (25 जनवरी 2024)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। देवनानी ने कहा है कि यह दिवस हमारे लिए गौरव का दिन है। इस दिन को उल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनायें।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा है कि गणतंत्र दिवस पर यह संकल्प लेने की आवश्यकता है कि जनहित के विषयों को लेकर हम सभी एकजुट रहें। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने इस मौके पर देश के स्वतन्त्रता आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों को नमन किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.