Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
श्री गल्ला व्यापार संघ के तत्वाधान में व्यापारियों ने रामलला की मूर्तियो की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर खुशियां मनाई
झुंझुनू,(22 जनवरी 2024)। श्री गल्ला व्यापार संघ के तत्वाधान में व्यापारियों ने अयोध्या श्री राम मंदिर में रामलला की मूर्तियो की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी सोमवार के शुभ अवसर पर खुशियां मनाई।
दोपहर को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर 12:40 बजे श्री छावनी नरेश बालाजी मंदिर मैं भगवान राम को लड्डूओ का प्रसाद श्री गल्ला व्यापार संघ के मंत्री विपिन राणासरिया के सानिध्य में लगाया गया तथा सभी प्रतिष्ठानों के कर्मचारी एवं अन्यजन को व्यापारियों ने प्रसाद वितरण किया।
व्यापारियों द्वारा सांयकाल अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर दीपोत्सव मना कर खुशी का इजहार किया गया।