Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू, (13 जनवरी 2024)। रविवार को को जिले में 8वीं सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक (वेटरन्स) दिवस समारोह मनाया जावेगा। सुबह 10 बजे जिला कलक्टर चिनमयी गोपाल एवं पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई के सानिध्य में वीरांगना, शौर्य पदक धारको एवं गौरव सैनिकों के द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प चक अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जावेगी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल पूनिया ने बताया कि इसके बाद सूचना केंद्र सभागार में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में वीरांगना, शौर्य पदक धारकों एवं वयोवृद्ध गौरव सैनिकों का सम्मान किया जावेगा।
कर्नल अनिल कुमार पूनियां ने सभी गौरव सैनिकों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेंवे।