Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण
बेसहारा व्यक्तियों को रैन बसेरों में दाखिल कराने व मूलभूत सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश
चूरू, । राज. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ. शरद कुमार व्यास ने जिला मुख्यालय पर नया बस स्टैण्ड, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पीछे एवं रतननगर नगरपालिका स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
सचिव व्यास ने सर्दी के मौसम के मद्देनजर बेसहारा व्यक्तियों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने, रैन बसेरों में समुचित साफ-सफाई रखने व मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति की जानकारी लेते हुए समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
सचिव व्यास ने कहा कि रैन बसेराें के बाहर सूचना बोर्ड, रैन बसेरे में पुरुष एवं महिलाओं हेतु पृथक-पृथक कक्ष व्यवस्था की जानी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक पुलिस व चिकित्सा सेवा के बोर्ड, दो वर्ष से छोटे बच्चों के लिए शिशु योग्य विशेष भोजन व स्थानीय निकाय द्वारा न्यूनतम दर पर भोजन व्यवस्था उपलब्ध करवाने के बोर्ड, विशेष योग्यजनों, विमंदितों, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकतानुसार विशेष सुविधाओं हेतु पृथक कक्ष, अग्निरक्षण प्रणाली के भवन, प्राथमिक चिकित्सा किट जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
प्राधिकरण सचिव ने संबंधित विभागों को पत्र जारी कर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर असंतोष जाहिर करते हुए रैन बसेरों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को अविलम्ब उपलब्ध करवाये जाने के निर्देश दिए।