Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, । आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत विधानसभा क्षेत्र झुंझुनूं के सैक्टर ऑफिसर व सैक्टर पुलिस अधिकारियों द्वारा 22 सितंबर 2023 से 26 सितंबर 2023 तक की अवधि के दौरान भ्रमण कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप वी.एम. -2 (एस.ओ.) एवं वी.एम. – 3 (एस.ओ.) में रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करेंगे।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एस.डी.एम) झुंझुनूं कविता गोदारा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र झुंझुनूं सैक्टर ऑफिसर व सैक्टर पुलिस अधिकारियों को 22 सितंबर को पंचायत समिति झुंझुनूं के सभागार में प्रातः 10 बजे से प्रशिक्षण दिया जायेगा एवं प्रशिक्षण पश्चात प्रथम भ्रमण हेतु रवानगी होगी।