Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (5 जून 2026)। जिले के अल्पसंख्यक छात्रों के लिए संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझड़िया ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित इस आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि प्रवेश के इच्छुक छात्र आवेदन पत्र राजकीय अल्पसंख्यक बालक आवासीय विद्यालय, अणगासर रोड, झुंझुनूं तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, झुंझुनूं से कार्यालय समय में प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय में प्रत्येक कक्षा के लिए 40 सीटें निर्धारित हैं तथा प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दिया जाएगा।
विद्यालय में विद्यार्थियों को सभी आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इच्छुक अभिभावक एवं छात्र अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 8696670330 एवं 01592-295127 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।