Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

झुंझुनूं में 10 जून को रोजगार मेला, निजी कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर

झुंझुनूं, (5 जून 2026)। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा 10 जून 2026 (बुधवार) को प्रातः 10 बजे रोजगार कार्यालय परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

सहायक निदेशक दयानंद यादव ने बताया कि रोजगार मेले में देश की प्रतिष्ठित निजी एवं सिक्योरिटी कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक दस्तावेजों की फोटो प्रतियां, पासपोर्ट आकार के दो फोटो तथा आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर रोजगार कार्यालय, झुंझुनूं में उपस्थित होना होगा। शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.