Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

अलसीसर के मरोदिया तालाब पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान आयोजित

वंदे गंगा अभियान के तहत अलसीसर के मरोदिया तालाब में उमड़ा जनसैलाब; जल संरक्षण और पौधारोपण का लिया सामूहिक संकल्प

झुंझुनूं, (26 मई 2026)। जिले में संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को अलसीसर के मरोदिया तालाब में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक कलश यात्रा से हुई। इसके बाद पीपल पूजन, सरोवर पूजन एवं श्रमदान जैसे आयोजनों के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शेखावाटी के लिए 32 हजार करोड़ स्वीकृत: प्रभारी मंत्री

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि शेखावाटी क्षेत्र में यमुना जल उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में हरियाणा सरकार के साथ एमओयू किया जा चुका है तथा सरकार द्वारा लगभग 32 हजार करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूर्ण होने पर सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों को पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 19 विभागों द्वारा समन्वित रूप से कार्य किए जा रहे हैं। इसमें वर्षा ऋतु से पूर्व पौधारोपण की तैयारी, प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई, जल संरक्षण गतिविधियां तथा जनजागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए आमजन को इस अभियान से जोड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रभारी मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरों में कुंड बनाकर वर्षा जल का संरक्षण करें और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी ने कहा कि “जल है तो जीवन है, जल है तो कल है।” उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल बचाना आज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से पानी की प्रत्येक बूंद का महत्व समझने, पानी को व्यर्थ नहीं बहाने तथा वर्षा जल संरक्षण को अपनाने की अपील की।

इस दौरान पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़ ने कहा कि हमारे पूर्वज जल संरक्षण की पारंपरिक व्यवस्थाओं को अपनाकर पानी का बेहतर प्रबंधन करते थे। आज आवश्यकता है कि उन परंपराओं को आधुनिक जीवन में फिर से अपनाया जाए ताकि भविष्य में जल संकट से बचा जा सके।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुरुषोत्तम धानका ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य आमजन की भागीदारी बढ़ाना तथा जल संरक्षण के प्रति व्यापक जनजागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज की सहभागिता नहीं बढ़ेगी, तब तक प्राकृतिक संसाधनों का प्रभावी संरक्षण संभव नहीं है।

कार्यक्रम के अंत में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन ने सहभागिता निभाते हुए जल बचाने और स्वच्छता बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान वन विभाग के द्वारा ग्रामीणों को पेड़-पौधे वितरित किए गए।

ये रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य, सीईओ पुरुषोत्तम धानका, मलसीसर एसडीएम सुमन चौधरी, एसीईओ रामनिवास चौधरी, बीडीओ अलसीसर ममता चौधरी, बीडीओ मंडावा अमित चौधरी, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक देवेंद्र चौधरी, जिला कोषाधिकारी डॉ सतीश खेदड़, जिला रसद अधिकारी डॉ निकिता राठौड़, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अभिषेक चौपदार, एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एम के टिबडा,
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजेश मील, समग्र शिक्षा के सहायक निदेशक अशोक जांगिड़, स्काउट एंड गाइड सीओ महेश कालावत, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ पवन पूनिया, अधीक्षण अभियंता वाटरशेड मनोज गौड़, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ राजेंद्र लांबा, उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ विजयपाल कस्वा, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अरविंद लामोरिया, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता राजपाल सिंह, अभियान के जिला संयोजक राकेश शर्मा, पूर्व प्रधान अलसीसर गिरधारी लाल खिचड़, बनवारी लाल सैनी, रोहिताश धागड़, प्यारेलाल ढूकिया, राजेंद्र ठेकेदार, बलबीर, कुलदीप पूनिया, हारून भाटी, रामप्रताप खेदड़, बलबीरसिंह लादूसर, चिरंजीलाल चौमाल, अरुण कौशिक, लक्ष्मीकांत मिश्रा, पवन चौमाल, बालकृष्ण लालपुरिया, इंद्रसिंह चौहान, भवानीसिंह शेखावत, प्रदीप सैनी, कुलदीप पूनिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.