Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

श्रीमाधोपुर के अमित शर्मा को मिलेगा ‘सुजस विजेता सम्मान’

सीकर, (24 मई 2026)। सीकर जिले के श्रीमाधोपुर निवासी अमित कुमार शर्मा को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा 26 मई, मंगलवार को डीआईपीआर सचिवालय, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में “सुजस विजेता सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।

राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित सुजस प्रश्नोत्तरी में राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं, गतिविधियों तथा राजस्थान से जुड़े सामान्य ज्ञान पर आधारित 23 प्रश्न पूछे गए थे। अमित कुमार शर्मा ने सभी प्रश्नों के सही उत्तर देकर सीकर जिले से एकमात्र विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया  केहै।

Leave A Reply

Your email address will not be published.