Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
मण्डावा, (24 मई 2026) । लुमास ग्राम के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में रविवार को केडी आई हॉस्पिटल सेंटर फोर साइट झुंझुनू के सौजन्य से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झुंझुनू द्वारा कैंप का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर सूबेदार रामनिवास डूडी,जिला अध्यक्ष पंचायत समिति सदस्य,धर्मपाल सिंह भांभू अध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झुंझुनू, कैप्टेन विनोद कुमार अध्यक्ष मंडावा, कैप्टेन प्रताप सिंह उपाध्यक्ष मंडावा,सूबेदार सुमेर सिंह महला,सचिव झुंझुनू बतौर उपस्थित हुए। सबसे पहले सेना अधिकारियों ने लुमास के स्टेडियम का निरीक्षण किया और स्टेडियम में चल रहे नुआ व लुमास का टीम का फुटबॉल मैच देखा। खेल रहे बच्चों से सभी का परिचय करते हुए सेना के अधिकारियों ने बताया कि आप सभी को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। निरन्तर राष्ट्र की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।राजकीय विद्यालय में समस्त ग्रामीण एवं भूत पूर्व सैनिक उपस्थित थे। सभी ग्रामवासियों ने सभी सेना अधिकारियों का स्वागत किया ।सेना अधिकारी भूत पूर्व सनिक सैनिकों से मिले । इस मौके पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अध्यक्ष एवं सूबेदार मेजर धर्मपाल सिंह भांभू ने बताया कि देश सेवा ही नारायण सेवा है। युवाओं को बताया कि कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता है। इसके लिए हमे तप ओर त्याग करना पड़ता है।जो व्यक्ति मेहनत करेगा उसे सफ़ल होने में कोई नहीं रोक सकता।मेजर सूबेदार ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए युवाओं को प्रेरित किया कि आप सब को राष्ट्र की सेवा करने हेतु सेना में जाना चाहिए। देश की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है।इसी कड़ी में सूबेदार रामनिवास डूडी ने भी अपने विचार रखते हुए बताया कि आज के दौर को देखते हुए युवा पीढ़ी नशे के प्रति ज्यादा बढ़ रही है।नशे की लत ज्यादा होने से देश की सेवा करने में पीछे हट रहे है।युवाओं की यही उम्र होती है कुछ करने की इसलिए युवाओं को नशे को त्याग कर अच्छे कार्यों की ओर ध्यान देना चाहिए।जिससे आपका भविष्य अच्छा बना रहे है।ओर स्वस्थ रहोगे देश की ओर समाज की सेवा करोगे तो अपने देश का नाम रोशन करोगे ओर साथ अपने माता पिता का भी नाम रोशन होगा। उसके बाद सेना के अधिकारियों द्वारा गांव के सबसे सीनियर भूत पूर्व सैनिक खुमान सिंह गोदारा ओर उमेद सिंह शेखावत का मेडल ओर सेना का दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया गया ।सभी भूत पूर्व सैनिकों से मिले ओर उनकी समस्या पूछी ।सेना अधिकारियों ने बताया कि आपके जो भी समस्या आ रही है आप हमे सूचित करे आपकी समस्या का समाधान जरूर करवाएंगे। उसके बाद सेना के अधिकारियों ने खेल के क्षेत्र में ,पर्यावरण के क्षेत्र में , भामाशाह के क्षेत्र में समाजसेवा के क्षेत्र में गांव का नाम रोशन किया है उनको सेना के अधिकारियों द्वारा मेडल सेना दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया । पर्यावरण के क्षेत्र में संजय शर्मा,समाज सेवा में सावर मल गोदारा,संजीव गोदारा,कैलाश चंद्र जागिड़, नवयुवक मंडल अध्यक्ष अरविंद शेखावत खेल के क्षेत्र में कोच कुलदीप सिंह भोजासर,नरेंद्र शेखावत, भामाशाह के सहयोग में विद्याधर कालेर, निर्मला साईं,राज्य स्तर में खेलने वाले ओवी,काजल, पूर्वी, कोमल, देवेंद्र साईं दीपक,आदि को सम्मानित किया गया। राजकीय विद्यालय में केडी हॉस्पिटल झुंझुनू के द्वारा आखों का शिविर लगाया गया केडी हॉस्पिटल की टीम ने बताया कि शिविर में 150 मरीजों ने आंखों की जांच कारवाई। सभी मरीजों को स्वस्थ रहने का उपचार बताए। समस्त ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस शिविर को सफल बनाने में संजय शर्मा, सावर मल गोदारा,अजीत सिंह,बाबूलाल सैनी, रणवीर गोदारा,केशरदेव शर्मा विद्याधर कालेर, निर्मला साईं, अरविंद शेखावत, नवीन बू गालिया, जगदीश गोदारा,आदि ग्रामीण ओर महिलाओं ओर युवाओं का सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन संजीव गोदारा ओर कैलाश चंद्र जांगिड ने किया।