Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विश्व हास्य दिवस पर स्वच्छता का संदेश, स्मृति वन व मारू पार्क में कचरा संग्रहण अभियान आयोजित

सीकर (3 मई 2026)। विश्व हास्य दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं नगर परिषद सीकर द्वारा अनूठे अंदाज में स्वच्छता और खुशहाली का संदेश दिया गया। इस अवसर पर शहर के स्मृति वन एवं मारू पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक की थैलियों, बोतलों एवं अन्य कचरे का संग्रहण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने मिलकर पार्कों में सफाई की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। अभियान के तहत लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए इसके कम से कम इस्तेमाल का संदेश दिया गया।इस मौके पर नगर परिषद सीकर के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि हंसी केवल मन को प्रसन्न ही नहीं करती, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी देती है। यदि हम स्वच्छ वातावरण में रहेंगे, तो हमारा मन भी प्रसन्न रहेगा। स्वच्छता और खुशहाली एक-दूसरे के पूरक हैं। हमें दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम कर स्वच्छ शहर के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के अभियान न केवल शहर को स्वच्छ बनाने में सहायक हैं, बल्कि समाज में जागरूकता लाने का भी सशक्त माध्यम हैं।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता बनाए रखने एवं प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.