Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मकान का पट्टा मिल गया, लगा जैसे जहां मिल गया

जयपुर, (22 जून 2026)। जयपुर जिले की ईटावा भोजजी ग्राम पंचायत निवासी कमलेश कुमार सोनी पैतृक जमीन के पट्टे के लिए पटवारी, गिरदावर, तहसीलदार समेत कई अधिकारियों के कार्यालयों में जा—जाकर थक गया था। वह अपने मकान का पट्टा लेकर अपने मन को संतुष्ट करना चाहता था कि यह उसी का घर है, अब उसे कोई बेदखल नहीं कर सकता, उसके बाद उसके बच्चे इस घर के मालिक होंगे लेकिन सब जगह हाथ—पैर मारने के बाद भी अब तक उसे पट्टा नहीं मिल पा रहा था।

सोमवार को ईटावा भोजजी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर लगने की जानकारी मिलने पर कमलेश पुत्र रामगोपाल सोनी वहां पहुंचा और अपनी समस्या बताई।

ग्राम पंचायत ने उसे निर्धारित प्रक्रिया अनुसार पट्टा जारी कर शिविर स्थल पर ही पट्टा दे दिया। मकान का मालिकाना हक मिलने पर कमलेश ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए शिविर को आमजन के लिए वरदान बताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.