Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

चूड़ी अजीतगढ़ में रात्रि चौपाल आयोजित, 32 प्रकरणों पर हुई सुनवाई

मंडावा, (27 फरवरी 2026)। मंडावा उपखंड की चूड़ी अजीतगढ़ ग्राम पंचायत में शुक्रवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में कुल 32 प्रकरण परिवादियों द्वारा प्रस्तुत किए गए, जिनमें अधिकांश शिकायतें साफ-सफाई व्यवस्था, पंचायती राज विभाग एवं बिजली आपूर्ति से संबंधित रहीं।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित राहत प्रदान करते हुए गुड गवर्नेंस सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।

चौपाल का संचालन जिला परिषद सीईओ कैलाश यादव ने किया। इस अवसर पर मंडावा एसडीएम मुनेश कुमारी, तहसीलदार सुरेंद्र भास्कर, एसई पीएचईडी राजपाल सिंह, एसई एवीवीएनएल महेश टीबड़ा, डीएसओ निकिता राठौड़, सीसीबी एमडी संदीप शर्मा, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. जितेंद्र स्वामी, समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. पवन पूनिया, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक देवेंद्र चौधरी, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक अभिषेक चौबदार, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझड़िया तथा रोडवेज मुख्य प्रबंधक गिरीराज स्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे मौके पर ही कई प्रकरणों के समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.