Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

फ्री वीजा देकर भेजा थाईलैंड, सीकर के युवक से नौकरी के बजाय करवाने लगे ये गलत काम

सीकर  (28 फ़रवरी 2026)lसीकर जिले से खाड़ी देशों व अन्य कंट्री में यहां के कुशल कारीगर, श्रमिक व अन्य युवा विदेश में काम-धंधे व व्यवसाय के सिलेसिले में जा रहे हैं। हालांकि बहुत से मामलों में कबूतरबाज श्रमिकों को फर्जी वीजा व फ्लाइट के टिकट देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर रहे हैं। आए दिन इस प्रकार के मामले दर्ज हो रहे हैं।

सीकर जिले के पुलिस थाना रामगठ सेठान में परिवादी अभिषेक मौर्य ने थाईलैंड भेज दिया। पीड़ित वहां साइबर ठगों के चंगुल में फंस गया और उससे साइबर ठगी के काम करवाए जाने लगे। परिवादी जैसे-तैसे भारत आया और थाना में एफआईआर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस थाना रामगढ़ सेठान ने बताया कि पीड़ित युवक अभिषेक मौर्य का आरोप है कि उसके साथ विक्रम अग्रवाल नाम के आदमी ने धोखाधड़ी की है। आरोप है कि विक्रम ने उसे फ्री में वीजा और टिकिट देकर उसे दो महीने पहले थाईलैण्ड भेजा था। वहां उसे कड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

आरोप है कि उसे ऐसे लोगों के पास भेजा गया जो साइबर ठगी का काम करते हैं। साइबर ठगों ने उसे अपने चंगुल में फंसाया और उसे वहां बंदी बना लिया। परिवादी अभिषेक ने बचकर किसी प्रकार मोबाइल से परिवार से बात कर विदेश मंत्रालय में शिकायत दी। ऐसे में वह बड़ी मुश्किल से वह वापस भारत लौटा है। अभिषेक का आरोप है कि उसे विदेश भेजने के लिए विकास अग्रवाल का मैसेज उसके पिता के टेलीग्राम एप पर आया था।

आरोप है कि विक्रम ने उसके पिता व उसे झांसे में लेकर अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी दिलवाने का आश्वासन देकर विदेश भेजा था। वहां पहुंचने पर उसे साइबर ठगी करने वाले गिरोह ने काफी परेशान किया और समय पर खाना व वनख्वाह तक भी नहीं दिया। पुलिस पीड़ित युवक से पूछताछ कर आरोपी के बारे में सुराग जुटा रही है।

विदेश भेजने के नाम पर दर्जनों ठगी के मामले दर्ज हो रहे

सीकर जिले से हर वर्ष हजारों लोग खाड़ी देशों में व्यवसाय व श्रमिक के कार्य के लिए जाते हैं। सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना, फतेहपुर, रामगढ़ शेखावाटी, नेछवा, धोद, लोसल, सदर थाना सीकर, फतेहपुर सदर थाना व फतेहपुर कोतवाली थाना में विदेश भेजने के नाम पर ज्यादा ठगी के मामले दर्ज हो रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवादी विदेश बड़ी कंपनी के जरिए ही जाएं। विदेश जाने से पहले संबंधित कंपनी, देश, वीजा, फ्लाइट टिकट सहित अन्य दस्तावेजों की अच्छे से जांच करवाएं। साथ ही किसी भी कबूतरबाज को एडवांस में रुपए नहीं दें। भोले-भाले लोग किसी के बहकावे में नहीं आएं और सोशल मीडिया पर भेजी चीजों पर विश्वास नहीं करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.