Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

प्रतिभा खोज ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 16 जून से

खिलाड़ियों से 15 जून तक आवेदन आमंत्रित

झुंझुनूं, (11 जून 2025)। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार जिले में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा खोज ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 16 जून से 30 जून 2025 तक आयोजित होगा।

जिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने बताया कि यह शिविर स्वर्ण जयंती स्टेडियम झुंझुनूं में आयोजित होगा। प्रशिक्षण उन्हीं खेलों में दिया जाएगा जो वर्तमान में केंद्र पर संचालित हो रहे हैं। इन खेलों में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग, जूडो, खो खो एथलेटिक्स शामिल हैं। शिविर में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।

शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 15 जून तक कार्यालय, जिला खेल अधिकारी, स्वर्ण जयंती स्टेडियम में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन हेतु खिलाड़ियों की आयु 12 से 18 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।

शिविर में चयनित खिलाड़ियों को आवास, भोजन एवं यात्रा भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा। यह शिविर जिले में उभरती खेल प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। ‌जिला खेल अधिकारी ने सभी पात्र खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.