Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू, (11 जून 2025)। जिले में जिन जिन स्थानों पर खनन का कार्य किया जाता है उन खनन क्षेत्र में खनन कार्य के दौरान एवं खनन कार्य के पश्चात् गहरे गढ्ढे हो जाते है जिनमें पानी का भराव हो जाता है। अक्सर यह देखा जाता है कि गहरे गढ्ढों में डूबने की घटनाएं होती है।
जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने सभी खनन लीज धारकों को निर्देश दिए गए है कि उनके द्वारा किये गये खनन कार्य के दौरान एवं खनन कार्य पश्चात् हुए गढ्ढों में पानी का भराव का न हो एवं खानों के चारों तरफ फेंसिंग कार्य कर पर्याप्त सुरक्षा उपाय किये जावें एवं चेतावनी भी चस्पा की जावे, जिससे खानों में डूबने की घटनाएं न हो।