Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे 12 जून को खेतड़ी दौरे पर
एचसीएल में लेंगे समीक्षा बैठक, माइंस का भी करेंगे दौरा
झुंझुनूं, (11 जून 2025)। भारत सरकार के कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे 12 जून को झुंझुनूं जिले के खनन क्षेत्र खेतड़ी के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री दुबे सुबह 7:30 बजे दिल्ली से रवाना होकर 11 बजे खेतड़ी पहुंचेंगे। खेतड़ी पहुंचने के बाद वे 11:30 बजे हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) में अधिकारियों के साथ खनन संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे मंत्री दुबे खेतड़ी माइंस का दौरा कर खनन गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे एचसीएल के कर्मचारियों एवं अधिकारियों से संवाद भी करेंगे और क्षेत्र में चल रही योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे।दोपहर 2:30 बजे वे खेतड़ी से जयपुर के लिए रवाना होंगे।