Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
लक्ष्मणगढ़,(15 अप्रैल 2025)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर घस्सू स्थित गोयनका शिक्षा एवं शोध संस्थान की इकाई गोयनका कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में बुधवार से खेल सप्ताह की शुरुआत हुई।
यह जानकारी देते हुए संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी डॉ गिरीश शर्मा में बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए खेल सप्ताह शुरू हुआ जिसका शुभारम्भ संस्थान के निदेशक डॉ एन रविन्द्रा द्वारा किया गया। उन्होंने सभी खिलाडियों से खेल भावना से खेलने की बात कही एवं उनका उत्साहवर्धन किया। इस खेल सप्ताह के दौरान कॉलेज की विभिन्न टीमों के मध्य क्रिकेट, वॉलीबाल, बैडमिंटन, कैरम, रनिंग रेस आदि खेलों की प्रतियोगिताएं खेली जाएगी। इस सप्ताह के प्रथम दिन खेले गए क्रिकेट के पहले मुकाबले में डी फार्मेसी प्रथम वर्ष की टीम ने बी फार्मेसी द्वितीय वर्ष की टीम को आठ विकेट से हराया जबकि दूसरे मुकाबले में बी फार्मेसी प्रथम वर्ष की ए टीम ने बी फार्मेसी प्रथम वर्ष की बी टीम को नौ विकेट से हराया। इसी प्रकार वॉलीबाल के पहले मुकाबले में बी फार्मेसी प्रथम वर्ष की टीम ने डी फार्मेसी द्वितीय वर्ष की टीम को, दूसरे मुकाबले में डी फार्मेसी प्रथम वर्ष की टीम ने बी फार्मेसी द्वितीय वर्ष की टीम को एवं तीसरे मुकाबले में बी फार्मेसी प्रथम वर्ष की टीम ने बी फार्मेसी तृतीय वर्ष की टीम को हराया। इस कार्यक्रम में डॉ विजय शर्मा, डॉ सुधीर कुमार, ऋतू शर्मा, सीताराम स्वामी, सुनील कुमावत, वीरेंद्र सिंह, रवि कुमार, सरिता माहिया, हफ़सा गौरी, कुणाल पारीक, अंकित कुमावत, अभिनव पाराशर, मधुसूदन एवं महेंद्र वर्मा सहित सभी स्टाफ सदस्य एवं कॉलेज के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।