Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

युवा दिवस राज्य कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्या सुदेश खरड़िया की अध्यक्षता में मनाया

सूरजगढ़, (12 जनवरी 2025)। आज गुरु जी मेडिकल स्टोर रेलवे लाइन के पास बुहाना रोड़ सूरजगढ में स्वामी विवेकानंद की जयन्ति राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में योगासना भारत राज्य कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्या सुदेश खरड़िया की अध्यक्षता में मनाई गई। चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर, पुष्प अर्पित कर नमन किया। डाक्टर हवासिंह अहलावत व धर्मपाल गांधी ने उनके जीवन, उनकी शिक्षाओं व अन्तर्राष्ट्रीय धर्म संसद मे उनके द्वारा दिये गये उद्बोधन के बारे में विस्तार से बताया। तथा उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य डाक्टर प्रितम सिहं खुगांई ने किया।इस अवसर पर वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, सूरज मुखी, पूर्व मैनेजर बाबुलाल बड़गुजर, सज्जन कटारिया, राजकुमार भालोठिया, विशाल कुमावत, पवन भारतीय आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.