Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं एकेडमी को लगातार 7 वीं बार एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग अवार्ड
ऑल इंडिया में दसवीं, राजस्थान में द्वितीय एवं झुंझुनूं में प्रथम रैंक
झुंझुनूं, (19 अक्टूबर 2024)। संपूर्ण राजस्थान में अपने अभूतपूर्व परीक्षा परिणाम, असाधारण स्पोर्ट्स फैसिलिटिज एवं एक्सक्लूसिव सह-शैक्षणिक गतिविधियों तथा राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर पर क्रिकेट, बैडमिंटन, लॉन टेनिस जैसे अनेक खेलों में 97 गोल्ड, 41 सिल्वर एवं 40 ब्रॉन्ज मेडल सहित 178 मेडल जीतने व 11 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर व 52 खिलाड़ियों का राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में चयन जैसी शानदार उपलब्धियों के लिए विख्यात झुंझुनूं एकेडमी सीबीएसई स्कूल को होटल लीला गुरुग्राम में एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग अवॉर्ड 2024-25 से सम्मानित किया गया है।
होटल लीला गुरुग्राम में आयोजित इस सम्मान समारोह में झुंझुनूं एकेडमी चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी को ‘बजट प्राइवेट स्कूल‘ कैटेगरी में, छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा को ‘को-एड डे कम बोर्डिंग स्कूल’ कैटेगरी में एज्युकेशन वर्ल्ड इण्डिया स्कूल के चेयरपर्सन दिलीप ठाकुर तथा गु्रप ऑफ स्कूल सनबीम वाराणसी के चेयरमैन दीपक मधोक द्वारा सम्मानित किया गया। झुंझुनूं एकेडमी का सम्मान करते हुए आयोजक संस्था के वक्त ाओं ने कहा कि अत्यन्त कड़े मापदण्डों के आधार पर चयनित झुंझुनूं एकेडमी विद्यालय राजस्थान का ऐसा विद्यालय है जहां शिक्षण पद्धति में आधुनिकतम तकनीकों का समावेश कर अध्ययन-अध्यापन के कार्य को और अधिक सुगम, सहज एवं रूचिकर बनाने के लिए अनेकों नवाचार किए गए हैं। यहां से पढने वाले विद्यार्थी जीवन में अच्छी सफलताएं प्राप्त कर देश-विदेश में उच्च प्रतिष्ठित पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
जानकारी देते हुए स्कूल निदेशक आकाश मोदी ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र की जानी-मानी पत्रिका एज्युकेशन वर्ल्ड द्वारा आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम में झुंझुनूं एकेडमी प्रबंधन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों, शिक्षा में तकनीकी के समावेश एवं विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए किए गए प्रयासों को एक पहचान देते हुए दो अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया है। ‘घर से दूर आदर्श घर के नाम से विख्यात जीवेम् हॉस्टल अपने पौष्टिक भोजन, आवास, खेल, अतिरिक्त कक्षाएँ इत्यादि शानदार व्यवस्थाओं के लिए हमेशा अग्रणी रहा है। अफोर्डेबल फीस में महानगरों जैसी सुविधाएं देने वाला जीवेम् हॉस्टल हर विद्यार्थी के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास हेतु कटिबद्ध रहा है। इसी के साथ-साथ झुंझुनूं एकेडमी की शैक्षणिक प्रतिष्ठा, गुणवत्ता एवं प्रबंध को नेतृत्व क्षमता के आधार पर स्कूल को ‘ को-एड डे कम बोर्डिंग स्कूल’ कैटेगरी में ऑल इण्डिया में दसवीं, राजस्थान में छठी तथा झुंझुनूं जिले में प्रथम रैंक व ‘बजट प्राइवेट स्कूल‘ कैटेगरी में ऑल इण्डिया में दसवीं, राजस्थान में दूसरी तथा जिले में प्रथम रैंक प्राप्त हुई।
इस उपलब्धि पर स्कूल प्राचार्य डॉ. रवि शंकर शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार सातवीं बार इस तरह का अवॉर्ड मिलना यकीनन स्कूल के लिए ही नहीं अपितु शेखावाटी के लिए गौरव की बात है और यह तभी संभव हो पाता है जब स्कूल अपनी क्वालिटी एज्युकेशन को लगातार जारी रखे।
स्कूल उप-प्राचार्या सरोज सिंह ने इस अवसर पर खुशी जताते हुए कहा कि आज की बदलती प्रतिस्पर्धात्मक परिस्थितियों में विद्यार्थी को प्रत्येक विषय के सामान्य ज्ञान के साथ संस्कारित जीवन मूल्यों का ज्ञान होना अति आवश्यक है ताकि वह अपने आपको भावी समाज के लिए एक सुयोग्य नागरिक के रूप में तैयार कर सके और झुंझुनूं एकेडमी इसके लिए सदैव कटिबद्ध है।
इस अवसर पर जीवेम मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी, स्कूल निदेशक आकाश मोदी, गरिमा मोदी, स्कूल प्राचार्य डॉ. रविशंकर शर्मा, उप-प्राचार्या सरोज सिंह, एडमिशन डायरेक्टर श्यामसुन्दर शर्मा, हैड-मिस्ट्रेस उमा शर्मा, स्कूल प्रशासक कमलेश कुलहरि सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने खुशी व्यक्त की।