Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

दूसरा मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 17 सितंबर को

सूचना केन्द्र में प्रभारी मंत्री के मुख्य आतिथ्य में होगा समारोह

झुंझुनूं,(16 सितंबर 2024)। दूसरा मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम 17 सितम्बर को सुबह 11 बजे से सूचना सभागार में आयोजित होगा। उत्सव के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा लगभग 7 हजार 7 सौ नए सरकारी कार्मिकों को संबोधित करेंगे। जिला स्तरीय समारोह मंगलवार को सूचना केन्द्र सभागार में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहेेंगे। इस दौरान जिला कलक्टर रामावतार मीणा, पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी सहित जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। द्वितीय रोजगार उत्सव के लिए नोडल विभाग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार डांगी ने बताया कि समारोह में जिले के 278 नवनियुक्त कार्मिकों की भागीदारी रहेगी। क्यूआर कोड के माध्यम से इनका पंजीकरण कर इन्हें वेलकम किट दी जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री का संदेश, लोकसेवक के कत्र्तव्य, दायित्व एवं अपेक्षाएं पुस्तिका आदि होंगी। उन्होंने बताया कि आमंत्रित युवाओं में से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री द्वारा समारोह के दौरान दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। सीएम इस अवसर युवाओं से संवाद भी करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.