Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बच्चों में भारतीय संस्कृति व नैतिक मूल्यों के बीजों को आरोपित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई बाबा रामदेव के पतंजलि संगठन को

जयपुर,(08 सितंबर 2024)। भारत सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड जो कि बच्चों में भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों के बीज आरोपित करते हुए भारत को भारतीय मूल्यों और संस्कृति के द्वारा पुनः विश्व गुरु बनाने की जिम्मेदारी बाबा रामदेव जी के पतंजलि संगठन के द्वारा ली गई है।

आज उसी के संदर्भ में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावनाओं के अनुरूप भारत की शिक्षा द्वारा आमूल-चूल परिवर्तन के लिए एक आवश्यक बैठक का आयोजन भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष व सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी एन.पी. सिंह द्वारा स्वामी रामदेव की अध्यक्षता में पातंजलि योगपीठ, हरिद्वार में किया गया, जिसमें इस बात पर जोर दिया गया कि भारतीय शिक्षा बोर्ड किस प्रकार देशभर में स्वदेशी शिक्षा की भूमिका को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इस बैठक में एन.पी. सिंह जी और बाबा जी के द्वारा सभी सदस्यों द्वारा दिए गए विभिन्न सुझावों पर ध्यान दिया गया और शंकाओं का समाधान किया गया, जो भारत के लिए एक मजबूत और सांस्कृतिक रूप से निहित शैक्षिक ढांचे का समर्थन करने के दृष्टिकोण के साथ संरेखित है।

स्वामी रामदेव जी ने भारतीय शिक्षा बोर्ड के विज़न और मिशन पर बोलते हुए सबको अवगत करवाया कि यह भारत सरकार द्वारा विधि सम्मत स्थापित राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड है, जिसे देश-विदेश के समस्त विश्वविद्यालयों, व सरकारों द्वारा उच्च शिक्षा व रोजगार के लिए मान्यता प्रदान की जा चुकी है। इसका राष्ट्रव्यापी प्रचार-प्रसार अभियान आगामी महीनों में जोर-शोर से प्रारंभ कर दिया जाएगा।

उपरोक्त बैठक में नीसा (नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस) का भी एक प्रतिनिधिमंडल आमंत्रित किया गया था, जिसके अंतर्गत हरियाणा से नीसा अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा, उत्तरप्रदेश से नीसा उपाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, राजस्थान से डॉ. दिलीप मोदी, दिल्ली से अशोक ठाकुर और प्रेम देसवाल जी उपस्थित थे। उक्त बैठक काफी सफल रही, जिसका आयोजन पतंजलि यूनिवर्सिटी, हरिद्वार में हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.