Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू (7 सितंबर 2024)। नवनियुक्त जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने जिले वासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए जिले में विकास कार्य को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों के सहयोग से आमजन के लिए हित के लिए कार्य किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में जिले की समस्याओं के निराकरण और प्राथमिकताओं पर भी अपना विजन रखा। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौंकरिया, झुंझुनूं उपखंड अधिकारी हवाई सिंह यादव, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, तहसीलदार सुरेंद्र चौधरी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी विकास चाहर समेत कलेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।