Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
चिड़ावा (19 जुलाई 2024)। वर्षाजल संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण की मुहिम जारी रखते हुए चिड़ावा की स्वंय सेवी संस्था रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान एंव राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को चिड़ावा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सारी के गांव मालुपुरा में संस्थान के पारिवारिक पौधारोपण (फैमिली प्लांटेंशन) अभियान के तहत गरीब परिवारों को फलदार पौधे का वितरण कार्यक्रम क्षेत्रिय पर्यवेक्षक अजय बलवदा की उपस्थिति में सम्पन्न करवाया गया।
संस्थान के कृषि एंव वानिकी समन्वयक शुबेन्द्र भटट् ने बताया कि यह फलदार पौधों का वितरण संस्थान के पौधारोपण अभियान का एक महत्वपूर्ण पहलू है, जो विगत कई वर्षो से चिड़ावा एंव पिलानी पंचायत समिति के विभिन्न गांवों में किया जाता रहा है। इसका मुख्य उदे्श्य बी0पी0एल0 परिवार के सदस्यों को फलों से संबधित दैनिक उपभोगता की पूर्तिकर स्वस्थ रखना है। जिसके तहत इन परिवारों का चयन कर जगह कि उपलब्धता के आधार पर पांच- 2 फलदार पौधे प्रति परिवार एंव रबी वा खरीफ सब्जियों के बीज देकर घरेलू स्तर पर जैविक उत्पादन सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने बताया की फलदार पौधों के साथ एक से दो छायादार पौधे भी उपलब्ध करवाये जाते है, जिससे सार्वजनिक स्थल के साथ-2 घरों में भी छायादार पौधों का रोपण कराकर परिवारजनों कि पोषण सबधी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ पर्यावरण संरक्षण भी सुनिश्चित किया जा सके। इस कार्यक्रम के तहत आज 100 बी0पी0एल0 परिवारों को बेलपत्र, थाईएप्पल बेर, अनार, नींबू, अमरूद इत्यादि के पौधे वितरित कर उनका रोपण सुनिश्चित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम जलग्रहण समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।